{"_id":"5583ed61674ede5bf4ba39184a7f3bbc","slug":"bikes-and-arrested-two-members-of-the-gang-of-robbers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक लुटेरों के गैंग के दो सदस्य और गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक लुटेरों के गैंग के दो सदस्य और गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 03 May 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
सिराथू (कौशाम्बी)। सैनी पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने शुक्रवार की रात बाइक लुटेरों के गैंग के दो और शातिर बदमाशों को धर दबोचा है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने सैनी के समीप ही एक बाग में छिपाकर रखी गई चोरी की 5 बाइकें भी बरामद करने का दावा किया है। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि पुलिस के 15 दिन से चल रहे अभियान के दौरान बाइक लुटेरों के गैंग के अब तक 5 बदमाश पकड़े जा चुके हैं। इनके पास से चोरी की 21 बाइकें, एक कार और एक टेंपो (अप्पे) बरामद हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक ने बदमाशों की धरपकड़ करने वाली पुलिस टीम को 5 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
कौशाम्बी में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के मद्देनजर एसपी ने क्राइम ब्रांच टीम को बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगाया है। अभियान में सक्रिय एसओजी टीम ने शुक्रवार रात लगभग 8 बजे सैनी कोतवाली पुलिस के साथ मुखबिर की सूचना पर ननसेनी मोड़ पर दबिश दी। पुलिस ने वहां संदिग्ध हालात में खड़े सुशील सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी बरौला थाना धाता जिला फतेहपुर और दिलीप सिंह पुत्र सत्यनारायण निवासी ठाकुर का पुरवा बाकरगंज थाना पश्चिमशरीरा को पकड़कर पूछताछ की।
शक होने पर पुलिस ने दोनों को सैनी कोतवाली लाकर कर्रा किया। पूछताछ में इन युवकों ने खुलासा किया कि वे बाइक लुटेरे गैंग के सदस्य हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस बाग में छिपाकर रखी 5 बाइकें भी बरामद कीं। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक अंतर्जनपदीय बाइक चोर गैंग के सदस्य हैं। बरामद बाइकें इन बदमाशों ने चरवा और पूरामुफ्ती क्षेत्र से चुराई थी। सैनी कोतवाली में बाइक चोरों की धरपकड़ का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि इस गिरोह के अब तक 5 सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। इनके पास से चोरी की 21 बाइकें, एक कार और एक अप्पे बरामद हो चुकी है। बताया कि जिले में बाइक चोरों के खिलाफ यह अभियान लगातार चलता रहेगा।