{"_id":"53637e6521b5a0fa1e5a24d2b160e77d","slug":"bike-thief-busted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sat, 18 Apr 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पड़ोसी जनपदों के साथ द्वाबा में सक्रिय अंतर्जनपदीय बाइक चोरों के गिरोह का शुक्रवार को कोखराज पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। इस गिरोह के दो सदस्यों को रात में पुलिस ने धर दबोचा। इनके कब्जे से पुलिस ने तमंचे के साथ चोरी की छह बाइक भी मिलने का दावा किया है। इलाहाबाद और बांदा के रहने वाले इन शातिर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह के सरगना और अन्य सदस्यों की भी तलाश की पुलिस कर रही है।
कौशाम्बी की कचहरी, अस्पताल और बाजारों से लगातार बाइकें चोरी हो रही हैं। आए दिन हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से परेशान पुलिस ने बाइक चोरों की तलाश शुरू की। इसीक्रम में कोखराज कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात मितवापुर गांव के समीप से अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा, जबकि इस गिरोह के दो अन्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने बताया कि महीने भर से बाइक चोरों का यह गिरोह कौशाम्बी में सक्रिय था।
लगातार बाइक उड़ाने की वारदातों को अंजाम दे रहा था। बताया कि गिरोह के सदस्य बाजारों से बाइक चोरी करने के बाद उनकी नंबर प्लेट बदलकर लोगों को बेच रहे थे। गिरोह का भंडाफोड़ करने और बदमाशों की तलाश के लिए कोखराज कोतवाली प्रभारी जेपी यादव को लगाया गया। गुरुवार की रात एसओ ने टीम के साथ पुलिस ने मितवापुर गांव के समीप से इरफान उर्फ अरबाज पुत्र मुब्बा उर्फ मोबीन निवासी राजरूपपुर इलाहाबाद और कुलदीप निवासी आवास विकास कालोनी बांदा को धर दबोचा। पुलिस ने गिरोह के पकड़े गए सदस्यों के पास से एक तमंचे के साथ चोरी की आधा दर्जन बाइकें भी बरामद की हैं। पुलिस के हत्थे चढे़ इन चोरों ने बताया कि उनका गिरोह चित्रकूट, इलाहाबाद, प्रतापगढ़ के साथ ही कौशाम्बी से बाइकें चोरी और खरीद-फरोख्त की घटनाआें को अंजाम दे रहा है। अब पुलिस इस गिरोह के सरगना के साथ फरार अन्य सदस्यों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
इलाहाबाद के राजरूपपुर निवासी इरफान उर्फ अरबाज को शौक और निवाले ने अपराधी बना दिया। सुऐब की दोस्ती में वह कातिल के साथ बाइक चोर बन गया। महीने भर पहले नैनी के मुर्तजा खान को अगवा कर हत्या करने के बाद वह बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा था। दो साल पहले पढ़ाई छोड़ इरफान छात्र से कातिल बन बैठा।