फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bike accident in kaushambi

नीलगाय से बाइक की टक्कर, दो लोग घायल

Tue, 13 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 13 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
bike accident in kaushambi
crime
मौलानी गांव के सामने नीलगाय से टकराकर मंगलवार को बाइक सवार सगे भाई घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। एक की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने एसआरएन रेफर कर दिया। दोनों भाई अपनी ननिहाल में बकरीद की बधाई देने जा रहे थे।
विज्ञापन


  सैनी कोतवाली के डोरमा निवासी चांद बाबू पुत्र मो. ईशा मंगलवार की दोपहर छोटे भाई रेहान के साथ बाइक से करारी ननिहाल जा रहा था। बकरीद पर्व पर वह रिश्तेदारों से मिलने निकले थे। दोपहर लगभग दो बजे वह जैसे ही करारी के मौलानी गांव के सामने पहुंचे। सड़क पार कर रही नीलगाय से उनकी बाइक भिड़ गई। हादसे में चांद बाबू का सिर फट गया तो रेहान को पूरे बदन में चोट आई। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। चांदबाबू की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed