फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bike accident child death

बाइक ने मासूम बच्चे को रौंदा, मौत

Wed, 23 Nov 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 23 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
bike accident child death
crime
महेवाघाट के कुम्हियावां गांव में शाम सड़क किनारे खेल रहे मासूम बच्चे को बाइक सवार ने रौंद दिया था। घायल की इलाज के दौरान सांसे थम गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


     महेवाघाट थाना क्षेत्र के कुम्हियावां गांव का रहने वाला गोलू (04) पुत्र वीरेन्द्र कुमार रविवार की शाम सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान मंझनपुर की ओर से जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने मासूम को रौंद दिया। इसके बाद वह मौके से बाइक समेत भाग निकला। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। जहां रविवार की रात बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूम बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed