{"_id":"5831f1f54f1c1bb604b39e04","slug":"bijali-conection-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाए पर उपभोक्ताओं का काटा कनेक्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बकाए पर उपभोक्ताओं का काटा कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ रविवार को जिले भर में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 30 लाख के बकाए पर 130 उपभोक्ताओं के कनेक्शन विद्युत टीम ने काटे। घरेलू कनेक्शन पर व्यावसायिक उपभोग करने वाले 15 लोगों के खिलाफ जुर्माना किया गया। इसके अलावा 65 निजी नलकूप उपभोक्ताओं के खिलाफ संबंधित थाने में 138-बी की कार्रवाई कराई गई। विद्युत टीम की कार्रवाई से बकाएदार उपभोक्ताओं में हड़कंप रहा।
उपभोक्ताओं से बकाया वसूलने के लिए एक्सईएन विद्युत प्रभाकर पांडेय संजीदा हैं। उनके निर्देश पर रविवार को जिले के भरवारी, मनौरी, सराय अकिल, करारी, मंझनपुर और सिराथू में अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्युत टीम ने साढ़े सत्रह लाख के बकाए पर 75 नलकूप और 12 लाख के बकाए पर 55 घरेलू उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा। अभियान के दौरान विद्युत टीम ने 15 घरेलू कनेक्शन पर व्यावसायिक उपभोग पाया। इनका कनेक्शन काटते हुए टीम जुर्माने की कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा अभियान के दौरान 65 नलकूप उपभोक्ता ऐसे मिले जिन्होंने काटे गए कनेक्शन को बकाया जमा किए बगैर जोड़ लिया था। इनके खिलाफ संबंधित थाने में 138 बी के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई। एक्सईएन के निर्देश पर हुई कार्रवाई से जिले भर के बकाएदारों में हड़कंप है।