फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   beating for dowryin kaushambi

दहेज के लिए दो विवाहिताओं को घर से निकाला

Fri, 03 May 2019 12:12 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Fri, 03 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज व करारी इलाके में ब्याही दो बेटियों को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। इससे पहले उनकी पिटाई भी की। एक मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। दूसरे की जांच एसपी ने परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी को सौंपी है।
विज्ञापन


     नगर कोतवाली इलाके के बिछौरा गांव की अंजली ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले करारी इलाके के इच्छू का पूरा में चंद्रमोहन से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो हफ्ते भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति चंद्रमोहन, ससुर शिवकुमार, जेठ महेश व जेठानी राधा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी तरह करारी कस्बे की वंदना पत्नी राजेश जायसवाल ने बताया कि उसका विवाह 18 फरवरी 2012 को प्रयागराज में हुआ था। पांच दिन पहले ससुरालियों ने घर से भगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसपी ने परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed