फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   beating for dowry in kaushambi

दहेज के लिए दो विवाहिताओं पर जुल्म, एफआईआर

Mon, 29 Apr 2019 12:32 AM IST
kaushambi Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 29 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली व सरायअकिल इलाके में ब्याही दोआबा की दो बेटियों को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। इससे पहले उनकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िताओं की तहरीर पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


     मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेंवां गांव की सीमा पुत्री नथन ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले अंबावां पश्चिम निवासी अजय से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता तो प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की माने तो 15 रोज पहले ससुरालीजनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद घर से भगा दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने पति अजय, ससुर चंद्रपाल व सास प्रेमा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी तरह पश्चिमशरीरा के महावां गांव की सायमा बानो पुत्री मो. हारुन को भी चार दिन पहले दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। उसका विवाह सरायअकिल के पनारा गोपालपुर में डेढ़ साल पहले हुआ था। पीड़िता की तहरीर पर पति सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed