{"_id":"5cc4b026bdec220710356673","slug":"beating-for-dowry-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिताओं को घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिताओं को घर से निकाला
Sun, 28 Apr 2019 01:10 AM IST
shailendra Kumar
kaushambi
kaushambi
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी और महेवाघाट में ब्याही दो बेटियों को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। इससे पहले उनकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िताओं ने इसकी शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
पूरामुफ्ती बाजार निवासी मानसी पुत्री राकेश चौधरी ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले महेवाघाट में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो हफ्ते भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद घर से भगा दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। लेकिन, बात नहीं बनी। ऐसे ही करारी कस्बे के रेशमा ने बताया कि उसका विवाह छह महीने पहले पड़ोसी युवक से हुआ था। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दस दिन पहले रेशमा को भी ससुरालीजनों ने घर से भगा दिया। पीड़िताओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।