फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Be accused of manipulating the tonsure

छेड़खानी के आरोपी का सिर मुड़वाया

Fri, 20 Feb 2015 12:30 AM IST
Updated Fri, 20 Feb 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
करारी (ब्यूरो)। करारी क्षेत्र की एक किशोरी से छेड़खानी से गुस्साए लोगों ने आरोपी को दबोचकर उसकी जमकर पिटाई की। पीटने के बाद उसे सिर भी मुड़वा दिया। घटना से सहमा युवक और उसका पूरा परिवार घर में ताला बंद करके गायब है। बुधवार की रात हुई इस घटना की बृहस्पतिवार को दिनभर इलाके में चर्चा रही। मामले में एसओ करारी ने किसी भी तरह की जानकारी से इंकार किया है। वहीं एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि एसओ ने गांव जाकर जांच की है। ऐसी कोई घटना की पुष्टि नहीं हुई है। यदि ऐसा कुछ है, तो जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


करारी क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ 17 फरवरी की शाम पड़ोस के ही एक युवक ने छेड़खानी की थी। इस लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी और मारपीट भी हुई थी। आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने आरोपी युवक के चाचा समेत परिवार के अन्य सदस्यों की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। मारपीट के बाद लड़की पक्ष के लोग घटना की शिकायत करने थाने भी आ रहे थे। पर, रास्ते में ही गांव के अन्य लोगों ने उन्हें रोककर दोनों में सुलह करा दी थी। बताया जाता है कि सुलह होने के बाद छेड़खानी को लेकर लड़की पक्ष के लोगों में गुस्सा भरा हुआ था।
विज्ञापन


इसी गुस्से में आकर बुधवार की रात करीब आठ बजे उन लोगों ने छेड़खानी करने वाले युवक को धरदबोचा। पीटकर उसका सिर भी मूड़ दिया गया। सिर मुड़ने के बाद धमकी देते हुए उसे छोड़ा गया। बताया जाता है कि घटना से सहमे युवक और उसके परिवार के लोग डरवश घर से फरार हैं। मामले में एसपी ने बताया कि घटना की सूचना पर एसओ को गांव भेजा गया था। दो दिन पहले औरतों के बीच सिर्फ मारपीट का मामला   सामने आया है। सिर मूड़े जाने जैसी घटना सामने नहीं आई है। यदि ऐसा कुछ हुआ है तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed