फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bashewar Pradhan's house firing, Khoka recovered

बसुहार प्रधान के घर फायरिंग, खोखा बरामद

Sun, 31 Dec 2017 11:38 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sun, 31 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
बसुहार गांव के प्रधान के घर शनिवार रात फायरिंग से गांव में दहशत पसर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए कारतूस की बुलेट बरामद किया। महिला प्रधान ने गांव के पूर्व प्रधान समेत बेटे भतीजे पर पति को जान से मारने की नियत से हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के बसुहार गांव की सुनीता देवी ग्राम प्रधान है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात प्रधान के घर किसी ने फायरिंग कर दी। गोली का खोखा दरवाजे में फंस गया। उधर, फायरिंग की आवाज सुन गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए खोखा बरामद किया। महिला प्रधान सुनीता देवी ने गांव के ही पूर्व प्रधान संगम लाल मिश्र के साथ भतीजे नीरज और अतुल पर हमले का आरोप लगाया है। उधर, आरोपी पूर्व प्रधान संगम लाल मिश्र का कहना है कि उसे रंजिशन फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले भी उसे फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवाया जा चुका है। घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। मामले में कोतवाल उमाशंकर यादव ने बताया कि चुनावी रंजिश में दो परिवारों के बीच अदावत चल रही है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed