फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bank robbery in kaushambi

बैंक डकैती: आईजी ने घटना स्थल का लिया जायजा

Fri, 05 Oct 2018 12:49 AM IST
kaushambi
kaushambi Updated Fri, 05 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर/सिराथू। पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने गुरुवार को बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। क्राइम सीन का ब्लू प्रिंट तैयार कर खुलासे में लगी टीम को निर्देश दिए। बैंक की सुरक्षा को लेकर भी आई ने शाखा प्रबंधक से जवाब-तलब किया। बुधवार की दोपहर 3.30 बजे नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक डोरमा में डाका डाला था। बदमाश यहां से दस लाख 14 हजार 340 रुपये लूट ले गए थे। इसी को लेकर गुरुवार की पूर्वाह्न 11.35 बजे आईजी मोहित अग्रवाल बैंक पहुंचे। उन्होंने शाखा प्रबंधक धीरेंद्र सिंह से लूटपाट के बारे में जानकारी ली। कौन किस स्थान पर था और बदमाशों ने सबसे पहले किसे टारगेट पर लिया? इस बारे में बिस्तार से चर्चा कर क्राइम सीन का ब्लू प्रिंट तैयार किया।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक से सवाल किया कि बैंक सुनसान स्थान पर क्यों है। इसके अलावा बैंक के पास खुद के गार्ड है या नहीं। जवाब में शाखा प्रबंधक ने बताया बैंक काफी दिनों से यहां पर है। बैंक के पास सुरक्षा गार्ड नहीं है। थाने से लगने वाली पिकेट ही सुरक्षा व्यवस्था देखती है। इसके बाद आईजी सैनी कोतवाली पहुंचे। यहां वारदात के खुलासे में लगी पुलिस टीमों के साथ बैठक की। आईजी ने खुलासे को लेकर जरुरी टिप्स दिए। इस दौरान एसपी प्रदीप गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, इंस्पेक्टर सैनी राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 आईजी मोहित अग्रवाल ने प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर जिले में पहले बैंक लूट की वारदातों में शामिल बदमाशों की क्लिप लेकर आए थे। बैंक कर्मियों को क्लिप दिखाकर आईजी ने पूछा क्या यहीं लोग थे। शाखा प्रबंधक ने बताया बदमाशों का चेहरा ढका था लेकिन हुलिया इन्ही बदमाशों की तरह का था। इस पर क्लिप बैंक कर्मियों को देते हुए कहा कि इसे लार्ज स्क्रीन पर देंखे, शायद बदमाश पहचान लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डकैती के शिकार बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में फिलहाल पांच दिन तक लेन-देन नहीं हो सकेगा। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने बैंक में लगा राउटर माडम तोड़ दिया है। बदमाश बैंक का सीयूजी मोबाइल फोन भी उठा ले गए हैं।
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में डकैती के दौरान भले ही बदमाश महज बीस मिनट बैंक में रुके थे लेकिन उन्होने पूरे सिस्टम का सत्यानाश कर दिया। शाखा प्रबंधक धीरेंद्र सिंह ने बताया बदमाशों ने बैंक का राउटर माडम तोड़ डाला है। इससे बैंक की ऑन लाइन सिस्टम काम नहीं कर रहा। समस्या के बारे में अफसरों को अवगत करा दिया गया है। दूसरा माडम लगाया जाएगा। इस काम के लिए कम से कम पांच दिन का वक्त लग सकता है। इसलिए बैंक में पांच दिनों तक कामकाज ठप रहेगा।


 बैंक डकैती मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में खेल कर दिया। शाखा प्रबंधक का कहना था कि बैंक के अंदर छह की संख्या में नकाबपोश बदमाश घुसे थे। दिन का वक्त होने की वजह से उन लोगों ने उनकी संख्या अच्छे से देखी थी। इसके बाद भी पुलिस ने कोतवाली में अपराध संख्या 619/18 धारा 394, 427 आईपीसी में मामला दर्ज किया। मैनेजर से ली गई तहरीर में यह लिखवाया गया कि कुछ अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। इस कुछ शब्द की वजह से धारा 394 (लूट) और धारा 427 (नुकसान पहुंचाना) में मुकदमा लिखा गया। सूत्रों की माने तो अगर बदमाश की संख्या छह लिखी होती तो पुलिस को धारा 396 के साथ 427 लगाना होता। इस अपराध की मानीटरिंग शासन स्तर से होती है। इस वजह से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में खेल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed