फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bank account online shoping

खाते से लाखों की ऑनलाइन शॉपिंग

Fri, 20 Jan 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 20 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
bank account online shoping
crime
पश्चिमशरीरा के ठाकुर का पुरवा गोराजू गांव के एक युवक के खाते से शातिर ने सवा लाख रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली। पखवारे भर बाद बैंक पहुंचने पर युवक को खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी हुई। गुरुवार को भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने साइबर क्राइम को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


    पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के ठाकुर का पुरवा (गोराजू) गांव निवासी अजीत सिंह पुत्र राजाराम किसान है। युवक के खाते से एक शातिर ने पखवारे भर के भीतर सवा लाख रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली। रुपये की जरूरत पड़ने पर बुधवार को युवक पश्चिमशरीरा के एसबीआई बैंक की शाखा गया। इसी दौरान जानकारी हुई कि उसके खाते से पहले 44 हजार 749 रुपया की शॅापिंग की गई। इसके बाद एक-एक दिन के अंतराल में शातिर ने खाते से सवा लाख रुपये की खरीदारी कर डाली। जानकारी होते ही युवक के होश उड़ गए। खाता लॉक कराते हुए गुरुवार को भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी वीके मिश्र ने साइबर सेल को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed