फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bakarganj village

बिजली के तार से चिपका अधेड़, मौत

Sat, 24 Jun 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 24 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
bakarganj village
कौशाम्बी
बाकरगंज गांव में शनिवार की सुबह अधेड़ बिजली के तार से चिपक गया। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह पंखा हटाने के दौरान वह हादसे का शिकार हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल है।
विज्ञापन


    पश्चिमशरीरा के बाकरगंज गांव का कुशल सिंह (55) पुत्र राम आसरे किसान था। पत्नी की मौत के बाद बेटे कौशलेन्द्र और शैलेन्द्र के साथ रहता था। दोनों बेटे बाहर रहकर कमाई करते हैं। इन दिनों बड़ा बेटा कौशलेन्द्र घर पर है। शनिवार की सुबह करीब सात बजे कुशल सिंह कमरे में लगे फर्राटे को हटाकर दूसरे स्थान पर रख रहा था। इसी दौरान पंखे में करंट उतर आया और वह करंट की जद में आकर बिजली के तार से चिपक गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


अधेड़ की चीख सुन घर-परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। घर आपूर्ति बंद करते हुए अधेड़ को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पश्चिमशरीरा एसओ ने बताया कि अधेड़ की मौत करंट लगने से हुई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed