{"_id":"5c759130bdec2273aa6bc18e","slug":"attempt-of-murder-of-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला घोटकर किया पत्नी की हत्या का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला घोटकर किया पत्नी की हत्या का प्रयास
Wed, 27 Feb 2019 12:49 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के पठन पुरवा गांव में सोमवार शाम गला घोटकर एक युवक ने पत्नी की हत्या का प्रयास किया। कामयाब नहीं होने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। पीड़िता ने इसकी शिकायत एएसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
पठन पुरवा गांव की रूबीना बेगम ने बताया कि ससुरालियों के खिलाफ उसने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कायम कर रखा है। पीड़िता की मानें तो ससुराली आए दिन सुलह का दबाव बनाते हैं। नहीं मानने पर जान से मार डालने की धमकी देते हैं। बताया कि सोमवार शाम वह अपनी मां के साथ टहल रही थी। तभी पति अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंच गया और अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर गला घोटकर हत्या का प्रयास किया। बेरहमी से पिटाई भी की। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। पीड़ित महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने सरायअकिल इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।