{"_id":"5c34f090bdec2256ac50355a","slug":"attempt-of-murder-of-a-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट से कुचलकर किसान की हत्या का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट से कुचलकर किसान की हत्या का प्रयास
Wed, 09 Jan 2019 12:19 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। नगर कोतवाली इलाके के मोहीउद्दीनपुर बेला गांव में सोमवार शाम पुरानी रंजिश के चलते ईंट से कुचलकर एक किसान की हत्या का प्रयास किया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ बलवा, हत्या की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मोहीउद्दीनपुर बेला (अचाकापुर) निवासी रतन लाल पुत्र दिनई ने बताया कि पड़ोसी गांव गोंसाई तारा के दबंगों से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर दबंग आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं।
पीड़ित की मानें तो सोमवार शाम दबंग उसके घर पर चढ़कर अपशब्द कहने लगे। ऐतराज जताने पर पिटाई शुरू कर दी। ईंट से सिर कुचलकर जान लेने का प्रयास किया। चीख-पुकार पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो आरोपी जानलेवा धमकियां देते हुए फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पिटाई से घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी तहरीर पर रघुराज, छोटेलाल, दिलीप व सुषमा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। नगर कोतवाल का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।