फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   attempt of murder of a farmer

ईंट से कुचलकर किसान की हत्या का प्रयास

Wed, 09 Jan 2019 12:19 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Wed, 09 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। नगर कोतवाली इलाके के मोहीउद्दीनपुर बेला गांव में सोमवार शाम पुरानी रंजिश के चलते ईंट से कुचलकर एक किसान की हत्या का प्रयास किया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ बलवा, हत्या की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मोहीउद्दीनपुर बेला (अचाकापुर) निवासी रतन लाल पुत्र दिनई ने बताया कि पड़ोसी गांव गोंसाई तारा के दबंगों से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर दबंग आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं।
विज्ञापन


पीड़ित की मानें तो सोमवार शाम दबंग उसके घर पर चढ़कर अपशब्द कहने लगे। ऐतराज जताने पर पिटाई शुरू कर दी। ईंट से सिर कुचलकर जान लेने का प्रयास किया। चीख-पुकार पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो आरोपी जानलेवा धमकियां देते हुए फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पिटाई से घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी तहरीर पर रघुराज, छोटेलाल, दिलीप व सुषमा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। नगर कोतवाल का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed