फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   attemp of murder for dowry

दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश

Wed, 26 Dec 2018 12:40 AM IST
kaushambi Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल। प्रयागराज में ब्याही दोआबा की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने जिंदा जलाने का प्रयास किया। इस दौरान उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बिगहरा उस्मानपुर निवासी महंतराम त्रिपाठी ने बताया कि तीन दिसम्बर 2016 को उसने अपनी बेटी प्रमिला का विवाह प्रयागराज के मालवीय नगर चौक में रहने वाले हदेश मिश्रा से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित के मुताबिक पखवाड़े भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी बेटी को बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन


इसके बाद एक कमरे में बंद करके जिंदा जलाने जा रहे थे। चीख-पुकार पर जुटे पड़ोसियों ने दखल देकर जान बचा ली। इसके बाद पीड़िता मायके चली आई। उसकी तहरीर पर सोमवार को सरायअकिल पुलिस ने आरोपी पति हदेश, सास नगीना, ससुर राघवेन्द्र, नंद सुचिता, शिवांगी, देवर हिमांशु व शुभम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed