फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   arrrest

दस लाख की लूट में धरा गया एक संदिग्ध

Wed, 16 Nov 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 16 Nov 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
arrrest
बच्चे को बेड़ियों से बांधा - फोटो : डेमो फोटो
सैनी कोतवाली क्षेत्र की सिराथू चौकी के सामने पखवारा भर पहले एक एजेंट से बदमाशों ने दस लाख रुपये लूट लिए थे। घटना की जांच कर रही पुलिस टीम के हाथ एक संदिग्ध लगा है। इस संदिग्ध से पूछताछ की गई तो कई अहम जानकारियां हासिल हुईं। संदिग्ध के कई साथियों की भी गतिविधि खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


कूरा निवासी तस्कीम अहमद वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर का एजेंट है। वह पखवारा भर पहले घर से दस लाख रुपया लेकर सिराथू में स्थित अपने आफिस जा रहा था। सिराथू चौकी के सामने बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर एजेंट तस्कीम से दस लाख रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद डीआईजी विजय यादव ने सिराथू चौकी प्रभारी संजय गुप्ता को सस्पेंड करते हुए जांच के लिए तीन टीमें गठित की थीं। पुलिस टीम लगातार बदमाशाें की खोजबीन कर रही थी।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने एक संदिग्ध को धर दबोचा। संदिग्ध से पूछताछ की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को घटना के संबंध में अहम सूचनाएं हासिल हुई हैं। जिसकी तस्दीक की जा रही है। इसके अलावा संदिग्ध के साथियों की भी तलाश की जा रही है। सैनी कोतवाली इंस्पेक्टर समीर सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है, अभी कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूटी गई रकम को बना है संशय एजेंट तस्कीम के साथ कितने रुपये की लूट हुई है, इसको लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। संदिग्ध से हुई पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला है कि लूटी गई रकम कम थी, लेकिन एजेंट ने इसे बढ़ाचढ़ाकर दिखाया है। फिलहाल अभी स्थिति साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed