{"_id":"5a5fa0294f1c1b83268b4f2e","slug":"anti-land-mafia-release-land-from-illegal-capture","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी भू-माफिया टीम ने चलाया अभियान, 144 शिकायतों का हुआ निस्तारण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंटी भू-माफिया टीम ने चलाया अभियान, 144 शिकायतों का हुआ निस्तारण
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
जिले के तीनों तहसीलों के अलग-अलग स्थानों पर एंटी भू-माफिया टीम ने अभियान चलाकर ग्रामसमाज, तालाबी रकबों, खेल के मैदान पर बोई गई फसलों को जुतवाकर अतिक्रमणमुक्त कराया। जिले भर में चलाए गए अभियान से भू-माफियाओं में दिनभर हड़कंप रहा। दिनभर अलग-अलग स्थानों पर चलाए गए अभियान में टीम ने लगभग 35 बीघा भूमि से अवैध कब्जा हटवाया है। इस क्रम में डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी प्रदीप गुप्ता ने स्वयं चकसईगंज गांव पहुंचकर चकरोड, खलिहान व तालाब की भूमि का सीमांकन कराते हुए अवैध कब्जे से मुक्त कराया। जिले भर में सघन अभियान चलाकर टीम ने 144 मामलों का निस्तारण किया।
नगर पंचायत अजुहा में साढ़े चार बीघा भूमि अतिक्रमणमुक्त
सैनी कोतवाली में गठित एंटी भू-माफिया टीम ने बुधवार को नगर पंचायत अजुहा के दो वार्डों की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया। सबसे पहले टीम भौतर वार्ड में पहुंची। यहां पर खेल के डेढ़ बीघा मैदान पर अवैध कब्जा कर करन सिंह द्वारा बोई गई गेहूं की फसल को ट्रैक्टर लगाकार जुतवाया गया। यहां के बाद टीम कस्बे के अमिरतापुर वार्ड में पहुंची। यहां पर चारागाह की तीन बीघा भूमि पर परशुराम, दयाराम, मायाराम आदि ने अवैध कब्जा कर गेहूं बो रखा था। टीम ने बोई गई फसल को ट्रैक्टर से जुतवाकर अवैध कब्जा हटवाया। इस मौके पर टीम प्रभारी संगम लाल मिश्र के अलावा ईओ अंजनी मिश्रा, चौकी इंचार्ज विनोद मिश्र, लिपिक साकेत बाबू सहित टीम के कई सदस्य मौजूद रहे।
हरदुआ व बेरुआ में चरवा टीम ने हटवाया अवैध कब्जा
स्थानीय थाने की टीम ने बुधवार को अभियान चलाकर तालाब, शमसान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया। सबसे पहले टीम बेरुआ गांव पहुंची। यहां पर सात बीघा तालाब व एक बीघा शमसान की भूमि पर अवैध कब्जा कर बोई गई गेहूं की फसल को ट्रैक्टर से जुतवाया गया। इसके बाद टीम हरदुआ गांव पहुंची। यहां पर ग्राम सभा की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। टीम में कानूनगो सुनील शुक्ल, हलका लेखपाल रामदत्त शर्मा व सहयोगी लेखपाल और थाने की पुलिस शामिल रही।