{"_id":"586aa4704f1c1b0b52158cb8","slug":"anti-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्चों के साथ विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम बच्चों के साथ विवाहिता को घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमशरीरा के कोलुहा गांव में ब्याही युवती को उसके दो मासूम बच्चों के साथ ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। मायके पहुंची विवाहिता ने आपबीती परिजनों को बताई। दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई, पर कोई बात नहीं बन सकी। सोमवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बिदांव गांव की रहने वाली मंजू देवी की शादी पांच साल पहले पश्चिमशरीरा के कोलुहा गांव में धीरज से हुई थी। बताया कि शादी के बाद से ससुराल के लोग मायके से नगदी लाने की जिद कर रहे थे। जिसकी शिकायत कई बार उसके मायके वालों को दी। घर वाले सब कुछ ठीक हो जाएगा दिलासा देकर ससुराल भेज देते। ससुराल वालों ने हद तो तब पार कर दिया। जब पखवारे भर पहले उसकी पिटाई करने के बाद दहेजलोभी ससुराली मासूम बच्चों के साथ घर से निकाल दिया।
मायके पहुंची विवाहिता ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर, ससुराल वाले बिना नगदी लिए साथ ले जाने के लिए राजी नहीं हुए । सोमवार को पिता के साथ मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने पश्चिमशरीरा एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।