{"_id":"595018684f1c1b0a058b48c2","slug":"ankush-s-rape-attempt-screaming-throat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकुश से हुई दुष्कर्म की कोशिश, चिल्लाने पर रेता गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंकुश से हुई दुष्कर्म की कोशिश, चिल्लाने पर रेता गला
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
Murder
आसपुर देवसरा के लखनीपुर गांव में किशोर ने पांच वर्षीय अंकुश के साथ कुकर्म करने की कोशिश की थी। शोर मचाने पर गला रेतकर उसकी जान ले ली। पुलिस की पूछताछ में रविवार को उसने यह बयान दिया। वह मासूम के साथ दुष्कर्म की नीयत से ही उसे झाड़ियों में ले गया था। उसके चिल्ला देने से राज खुलने का डर था। इसलिए गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पास्को एक्ट के साथ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।
देवसरा पुलिस ने बताया कि मासूम अंकुश की गला रेतकर हत्या किए जाने के मामले में गिरफ्तार किशोर ने पूछताछ में दुष्कर्म की कोशिश करने की बात कबूल की है। चिल्लाने के कारण राज खुलने के डर से चाकू से उसका गला रेत दिया। हालाकि उसके वहां से भागने के दौरान ग्रामीणों ने देख लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध हत्या तथा दुष्कर्म की कोशिश पर पास्को एक्ट का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इधर मृतक अंकुश की मां व उसकी दादी के आंसू अब भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मृतक के घर के अलावा आसपास भी मातम पसरा है। गांव का हर शख्स घटना से गमजदा है।