फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   animal trafficker escaped from police cordon

पुलिस की घेरेबंदी से भाग निकले पशु तस्कर

Mon, 04 Dec 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 04 Dec 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
animal trafficker escaped from police cordon
मुठभेड़ के बाद भागे पशुतस्करों की तलाश करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
कोतवाली क्षेत्र के लच्छीपुर गांव के समीप जंगल में रविवार सुबह पुलिस और पशु तस्करों की मुठभेड़ हो गई। पशु तस्करी की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया तो तस्कर पुलिस पार्टी पर गोली दागते हुए भाग निकले। पुलिस ने खुद को बचाते हुए तस्करों पर फायरिंग की पर वे भाग निकले। पुलिस ने दो नामजद समेत चार तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



खाकी की किलेबंदी को तोड़ तस्कर दोआबा के रास्ते प्रतिबंधित पशुओं की खेप गैर प्रांत भेजते हैं। पुलिस अफसरों का दावा है कि हवा-हवाई साबित हो रहा है। इसकी बानगी रविवार सुबह मंझनपुर कोतवाली के लच्छीपुर गांव के जंगल में देखने को मिली। मुखबिर की सूचना पर मंझनपुर कोतवाल धनंजय वर्मा पुलिस फोर्स के साथ जंगल पहुंच तस्करों की धर पकड़ के लिए घेराबंदी की तो तस्कर पुलिस पार्टी पर गोली दागते हुए भागने लगे।
विज्ञापन


खुद को बचाते हुए इंस्पेक्टर ने जवानों के साथ पोजीशन लेकर तस्करों का पीछा किया। पर, पुलिस से घिरे तस्कर जंगल की झाड़ियों में छिपते हुए भाग निकले। पुलिस ने जंगल में बंधे 26 मवेशियों को बरामद करते हुए दो नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि तस्करों ने इन पशुओं को वध के लिए गैर प्रांत भेजने के लिए तस्करों ने जंगल में इकट्ठा कर रखा था। तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशाम्बी में अर्से से चल रहा पशु तस्करी का धंधा
पशुओं की खरीद-फरोख्त करके उन्हें वध के लिए दूसरों राज्यों में भेजने का कालाधंधा कौशाम्बी में अरसे से चल रहा है। रोजाना ट्रक और कंटेनर से जानवर पश्चिम बंगाल, बिहार आदि भेजे जाते हैं। हालांकि पुलिस अफसर तस्करी को सिरे से खारिज करते रहते हैं। पर जिले में यह काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पशु तस्करी पर रोक लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed