फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   air force man eccident

सड़क हादसे में एअरफोर्स कर्मी की मौत

Mon, 16 May 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 16 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
air force man eccident
crime
पुरामुफ्ती हाईवे पर केंद्रीय विद्यालय मनौरी के समीप शनिवार की रात अज्ञात वाहन ने एअरफोर्स कर्मी को कुचल दिया। हादसे में कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार की सुबह ही एअरफोर्स कर्मी मुंबई से छुट्टी लेकर घर आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एअरफोर्स कर्मी की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के विलंदा थरियांव गांव का रहने वाला मनमोहन सिंह (45) पुत्र छोटा सिंह एअर फोर्स कर्मी था। मनौरी में तैनाती के दौरान वह पुरामुफ्ती में मकान बनाकर परिवार के साथ रहता था। इन दिनों उसकी तैनाती मुंबई में थी। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह ही वह छुट्टी लेकर बच्चों के पास आया था। शनिवार की रात करीब 10 बजे वह घूमने के बाद सड़क पार कर घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान इलाहाबाद की ओर से आए तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मारते हुए कुचल दिया।
विज्ञापन


हादसे में एअरफोर्स कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। युवक को सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा देख राहगीरों ने घटना की जानकारी पुरामुफ्ती पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कराने के बाद हादसे की जानकारी परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते घर वाले मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एअरफोर्स कर्मी की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed