फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   after ban illegal mining is active

पाबंदी के बावजूद पिपरी इलाके में बालू का अवैध खनन

Sat, 20 Jan 2018 12:55 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sat, 20 Jan 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
यमुना घाट से बालू का अवैध खनन रोकने की प्रशासनिक कवायद नाकाम हो रही है। इसकी बानगी पिपरी इलाके में किसी भी दिन देखी जा सकती है। खनन पर पाबंदी के लिए रास्ता खुदवाने के बाद माफियाओं ने गधे और खच्चरों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। अवैध खनन के इस खेल में स्थानीय पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। 
विज्ञापन


पिपरी इलाके में जिले के सैदपुर, सेवढ़ा, औधन बालू घाट पड़ते हैं। इसी थाना क्षेत्र में इलाहाबाद जिले के फुलवा, ककरहा, बिसौना व असरावल खुर्द घाट भी आते हैं।  जिले में पट्टों की अवधि समाप्त होते ही आठ दिसंबर के बाद से अवैध खनन का खेल शुरू हो गया है। इलाकाई लोगों की मानें तो इन घाटों पर अवैध खनन में स्थानी नाविकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वह यमुना की छाती से लाल सोना निकालकर कारोबारियों के हाथों बेच देते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद कारोबारी ट्रैक्टर लेकर घाट पर पहुंचते हैं और बालू लदवाकर बेंचने के लिए भेज देते हैं। अफसरों के निरीक्षण में अवैध खनन की पुष्टि होने पर पिछले दिनों सैदपुर घाट में परिवहन के लिए बना रास्ता जेसीबी से खुदवा दिया गया था। इसके बाद कारोबारी अब घाट से खच्चर के सहारे बालू ऊपर लाकर बेच रहे हैं। अवैध खनन का यह खेल शाम के छह बजते ही शुरू हो जाता है और सुबह तक चलता है। सूत्रों की मानें तो रोजाना तकरीबन इलाके के विभिन्न घाटों से दस हजार घन फिट बालू का अवैध खनन हो रहा है। इसके चलते सरकारी खजाने में लाखों की चपत लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed