फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   adict birn his wife

नशेड़ी ने पत्नी को जिंदा जलाया, हालत नाजुक

Sun, 15 Mar 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 15 Mar 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर/पश्चिमशरीरा। बेटी की शादी को लेकर हुई कहासुनी के बाद खंदेउरा गांव के नशेड़ी युवक ने पत्नी को बेरहमी से पीटने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। चीखें सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख उसे एसआरएन इलाहाबाद रेफर कर दिया है। घटना के बाद से पति घर से फरार है। पश्चिमशरीरा थाना के प्रभारी एसओ ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के खंदेउरा गांव की रहने वाली बृजरानी (38) पत्नी बृजलाल शुक्रवार की रात घर के भीतर आग का गोला बन गई थी। विवाहिता और उसके बच्चों की चीखें सुनकर पास पड़ोस के लोग दौड़े। घर से धुएं का गुबार निकलता देख अनहोनी से सहमे लोग भीतर घुसे तो विवाहिता को लपटों से घिरा देख उनकी रूह कांप गई। वहीं विवाहिता का पति घर से गायब था। ग्रामीणों ने प्रयास करके किसी तरह आग बुझाई।
विज्ञापन


साथ ही घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस के साथ एंबुलेंस को दी। गांव पहुंची एंबुलेंस से लाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां विवाहिता की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉक्टरों ने एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया है। वहीं अस्पताल में जीवन-मौत से जूझती विवाहिता ने खुद बताया कि उसका पति शराब के नशे का आदी है। वह कोई कामकाज नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि शुक्रवार की शाम उसने पति से बड़ी हो रही बेटी के लिए रिश्ते की खोज करने की बात कही, तो इसी बात को लेकर वह उससे झगड़ा करने लगा। आरोप है कि कहासुनी के दौरान उसने उसकी बेरहमी से पिटाई की। पीटने के बाद मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगाई और घर से भाग निकला। गांववालों के मुताबिक भी रात काफी देर तक पति-पत्नी के बीच झगड़े की आवाज सुनाई देती रही थी। मामले में पश्चिमशरीरा के प्रभारी एसओ ने बताया कि अभी किसी की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। महिला के घर के भीतर जलने की सूचना मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed