फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   acid attack in kaushambi

तुम मेरी न हुई तो तेजाब डाल दूंगा

Tue, 18 Jul 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 18 Jul 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
acid attack in kaushambi
क्राइम
कोतवाली इलाके के एक गांव की युवती को दरिंदे ने धमकी भरे लहजे में कहा कि तुम मेरी न हुई तो तेजाब डालकर शक्ल बिगाड़ दूंगा। दरिंदे की धमकी से कुनबा सहमा हुआ है। सोमवार को पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने मंझनपुर कोतवाल को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली इलाके के एक गांव का युवक परदेश में कमाई करता है। घर में पत्नी जवान बेटी के साथ रहती है। गांव का एक युवक उसकी बेटी की अस्मत के पीछे पड़ा है। रविवार शाम घर पहुंचे दरिंदे ने पहले तो युवती के साथ जबरदस्ती का प्रयास किया। इसके बाद धमकी दी कि तुम मेरी नहीं हुई तो तेजाब डालकर शक्ल बिगाड़ दूगा। दरिंदे की धमकी से कुनबा सहम गया है। देर रात दरिंदे की धमकी पति को बताते हुए सोमवार को विवाहिता मंझनपुर पहुंची। पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई। एसपी अशोक कुमार पांडेय ने मंझनपुर कोतवाल को जांच कर दरिंदे के खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed