{"_id":"5702b96c4f1c1bc25cc812cc","slug":"accident-in-khokhraj-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में कार चालक की मौत, बीडीओ जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में कार चालक की मौत, बीडीओ जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर कोखराज के मलाका गांव के समीप सोमवार की सुबह हुए सड़क हादसे में मेरठ के बीडीओ के कार चालक की मौत हो गई। जबकि खंड विकास अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जख्मी अफसर को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
देवरिया जिले के रहने वाले विजय शंकर शुक्ल मेरठ में खंड विकास अधिकारी पद पर तैनात हैं। सोमवार की सुबह वह कार से विभागीय काम से इलाहाबाद हाईकोर्ट जा रहे थे। कार उनका चालक श्रीकृष्ण (30) निवासी परीक्षितपुर निवासी मेरठ चला रहा था। करीब 6.30 बजे जैसे ही उनकी कार हाईवे पर कोखराज के मलाका गांव के समीप पहुंची। तभी इलाहाबाद की ओर से आ रहे तेलभरे टैंकर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक श्रीकृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खंड विकास अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख गांव के लोगों ने घटना की जानकारी कोखराज पुलिस को दी। सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने घायल बीडीओ को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे की जानकारी बीडीओ और चालक के परिजनों को दे दी है।