{"_id":"570fd99a4f1c1b62394a6b95","slug":"accident-boy-injerd","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने मासूम बच्चे को कुचला, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर ने मासूम बच्चे को कुचला, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल थाना क्षेत्र के डहिया गांव के समीप बृहस्पतिवार की सुबह डंपर ने सड़क पार कर रहे मासूम बच्चे को कुचल दिया। इससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गंभीररूप से जख्मी बच्चे को एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद में भर्ती कराया गया है। गांववालों ने डंपर चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। चरवा थाना क्षेत्र के चौराडीह गांव निवासी रमेश का बेटा देवा (03) दो दिन पहले मां के साथ ननिहाल सरायअकिल के डहिया गांव आया था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8 बजे उसकी मां पशुशाला गई थी। वह भी मां के पास जाने के लिए सड़क पार करके पशुशाला की ओर जा रहा था। तभी तिल्हापुर मोड़ की ओर आए तेज रफ्तार डंपर ने मासूम को कुचल दिया। डंपर की चपेट में आने से वह लहूलुहान हो गया। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दुर्घटना के बाद भाग रहे डंपर चालक को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं परिजन जख्मी बच्चे को लेकर नजदीकी अस्पताल भागे। जहां डॉक्टराें ने उसकी हालत नाजुक देख एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन