{"_id":"59fe1ae84f1c1ba7678b96f3","slug":"aanganbari-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलटा अप्पे, सात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पलटा अप्पे, सात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घायल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी के रहीमपुर मोलानी गांव के समीप सवारियों से भरा अप्पे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा कर खड्ड में पलट गया। हादसे में अप्पे सवार सात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घायल हो गए। हादसा देख मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
अपनी मांगों को लेकर मुख्यालय में धरना दे रहे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शनिवार शाम अप्पे से घर लौट रहे थे। करारी के रहीमपुर मोलानी गांव के समीप पहुंचते ही सामने से जा रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा कर अप्पे खड्ड में पलट गया। हादसे में अप्पे सवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वंदना पत्नी कामता प्रसाद निवासी बसुहार, रूपा देवी पत्नी फूलचंद्र निवासी बिरनेर, उषा देवी पत्नी शिवमूर्ति, सुनीता देवी पत्नी सुरेश कुमार निवासी बसुहार, संगीता देवी पत्नी संतोष कुमार निवासी सिहोरवा, कलावती निवासी सरैंया, प्रेमलता पत्नी सजन निवासी सिहोरवा घायल हो गईं। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अप्पे से निकालते हुए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उधर हादसे के बाद अप्पे चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।