{"_id":"5cfd5bc6bdec22078534842c","slug":"a-minor-girl-hanged-and-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर लटकती मिली किशोरी की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फांसी के फंदे पर लटकती मिली किशोरी की लाश
Mon, 10 Jun 2019 12:49 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के खेड़ुआ गांव में रविवार सुबह घर के भीतर एक किशोरी की फांसी के फंदे से लटकती हुई लाश मिली। उसने खुदकुशी की या हत्या कर शव फंदे से लटकाया गया ? फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खेडुआ निवासी राधेश्याम भारतीय मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। शनिवार रात उसकी बेटी पूनम (16) खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह वह काफी देर तक नहीं उठी तो परिजन परेशान हो गए। परिवार वालों ने खिड़की से झांककर देखा तो भीतर दुपट्टे के सहारे चुल्ले पर फांसी के फंदे से पूनम की लाश लटक रही थी। यह देख परिवारीजन चीख पड़े। आननफानन दरवाजा तोड़कर वो भीतर दाखिल हुए। उधर, शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों का कहना है कि किशोरी पीलिया की बीमारी से तंग थी। इसी वजह से उसने खुदकुशी की है। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर पवन त्रिवेदी का कहना है कि किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।