फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   a lover died after jumping infront of train

प्रेमिका की मौत के बाद युवक ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग

Mon, 10 Jun 2019 12:46 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 10 Jun 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका की मौत से आहत एक युवक ने रविवार दोपहर मनौरी रेलवे पॉवर हाउस के समीप ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। जिससे उसके चीथड़े उड़ गए। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद मुंजफ्ता गांव का अरुण सरोज (21) पुत्र बलराम मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। बताया जाता है कि इलाके के ही एक गंाव में रहने वाली युवती से उसका प्रेम प्रपंच चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने-जुलने पर पहरा लगाना शुरू कर दिया। युवती की हफ्ते भर पहले सगाई भी कर दी गई। इसी से परेशान होकर युवती ने शुक्रवार को फांसी लगाकर जान दे दिया।
विज्ञापन


परिवार वालों ने पुलिस को खबर किए बिना आननफानन उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। प्रेमिका की मौत की जानकारी अरुण को हुई तो शनिवार को वो मुंबई से घर आया। रविवार दोपहर मनौरी रेलवे पॉवर हाउस के समीप ट्रेन के सामने कूदकर उसने भी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर बलराम का कहना है कि फिलहाल किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed