{"_id":"5c7ec928bdec2275a469f026","slug":"a-lady-locked-the-home-of-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"परदेश कमाने गए परिवार के यहां महिला ने जड़ा ताला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परदेश कमाने गए परिवार के यहां महिला ने जड़ा ताला
Wed, 06 Mar 2019 12:41 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली के कन्नू डोरमा गांव का एक परिवार बेघर हो गया है। परिजन दिल्ली में कमाने के लिए गए थे और गांव की एक दबंग महिला ने सैनी कोतवाली के सिपाही की मदद से उसके घर पर कब्जा कर लिया। पड़ोसियों से मिली जानकारी पर आई महिला ने एसपी से शिकायत की है।
कन्नू डोरमा गांव की सुनीता देवी का कहना है कि उसका परिवार दिल्ली में रोजगार करता है। वह भी घर में ताला बंद करके परिवार के पास गई थी। इसी दौरान गांव की एक दबंग महिला ने उसके घर का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। सुनीता का कहना है कि सैनी कोतवाली का एक सिपाही महिला की मदद करता है। पिछले दिनों पड़ोसियों ने फोन करके घर पर कब्जा किए जाने की बात बताई तो वह गांव आई। महिला से कब्जे का विरोध किया तो वह जान से मारने पर आमादा हो गई। इसके बाद मामले की शिकायत सैनी कोतवाली में की गई। पुलिस ने प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को सुनीता ने एसपी प्रदीप गुप्ता सहित विभाग के आला अफसरों से शिकायत की है।