फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   a lady died in suspense

संदिग्ध दशा में महिला की मौत, तीन दिन तक छिपाए रखा शव

Wed, 07 Nov 2018 07:49 PM IST
kaushambi
kaushambi Updated Wed, 07 Nov 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
सरायअकिल। क्षेत्र के बसुहार गांव की एक महिला की सोमवार को संदिग्ध दशा में मौत हो गई। ससुरालियों ने तीन दिन तक घर के भीतर उसका शव छिपाए रखा। बुधवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


    बसुहार (पूरे घासीराम) निवासी रामचंद्र अपने दो बेटे बड़ेलाल व छोटेलाल के साथ मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। घर पर उसकी पत्नी सीता देवी (42) ससुर व देवर के साथ रहती थी। पड़ोसियों के मुताबिक सोमवार सुबह चारा मशीन बेचे जाने को लेकर सीता का ससुर से झगड़ा हुआ था। इस दौरान ससुर व देवर ने मिलकर सीता की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसके बाद संदिग्ध दशा में सीता की मौत हो गई। तीन दिन तक ससुरालियों ने मृतका का शव घर के भीतर छिपाए रखा। भारी मात्रा में बर्फ आदि ले जाने पर पड़ोसियों को आशंका हुई तो बुधवार सुबह उन्होंने पुलिस को खबर कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका का पति और उसके बेटे भी मुंबई से आ गए हैं। हालांकि इनकी ओर से अभी पुलिस को किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed