फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   a bus fall in river- 9 injured

राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी बस नदीं में गिरी, नौ घायल

Wed, 06 Mar 2019 12:23 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Wed, 06 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। महाशिवरात्रि पर कुंभ (संगम) स्नान कर प्रयागराज से चित्रकूट जा रही राजस्थान के श्रद्धालुओें से भरी टूरिस्ट बस सोमवार की देर रात पतौना पुल के समीप ससुर खदेरी नदीं में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार चार महिला समेत समेत नौ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से जख्मी दो लोगों को इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


राजस्थान से 42 श्रद्धालुओं का एक जत्था बस में सवार होकर संगम स्नान के लिए आया था। बस सवार लोग महाशिवरात्रि पर्व पर प्रयागराज पहुंचे। यहां संगम स्नान के बाद वह लोग चित्रकूट के लिए रवाना हो गए। प्रयागराज में रूट डायवर्जन की वजह से उनका वाहन नैनी के रास्ते भेजने के बजाय कौशाम्बी की तरफ से भेज दिया गया। बस सवार लोग कौशाम्बी के सैनी चौराहे पहुंचे। यहां के बाद वह लोग सिराथू वाया मंझनपुर होते हुए चित्रकूट जा रहे थे। रात करीब 11.30 बजे जैसे ही बस सदर कोतवाली के पतौना पुल (ससुर खदेरी नदी) पर पहुंची तभी अनियंत्रित होकर सूखी नदी में चली गई। हादसे में बस सवार राजस्थान के उदयपुर जिला अंर्तगत मधु पुत्री बाबू सिंह, भंवर लाल पुत्र भारती चंद्र, लक्ष्मण पुत्र सूबे लाल, दुर्गा भंडारी पत्नी बृजलाल, मंजू गोयल पुत्री कैलाश चंद्र, कमला बाई पत्नी शंकर लाल, ओम प्रकाश पुत्र चौथमल, अशोक कुमार पुत्र रूप लाल और मोहन पुत्र हकराज बुरी तरह से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


घायलों की चीख-पुकार पर राहगीर व बस्ती के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने यूपी-100 को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। डीएम मनीष कुमार वर्मा व एसपी प्रदीप गुप्ता भी रात में ही घटना स्थल पर पहुंचे। अफसरों ने घायलों का हाल जाना। गंभीर रूप से जख्मी भंवर लाल व मधु को चिकित्सकों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed