फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बीवी के आशिक ने की थी परवेज की हत्या

बीवी के आशिक ने की थी परवेज की हत्या

Thu, 31 Jan 2019 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
बीवी के आशिक ने की थी परवेज की हत्या
मंझनपुर। चर्चित परवेज हत्याकांड का पूरामुफ्ती पुलिस ने खुलासा कर दिया है। परवेज की हत्या उसकी बीवी के आशिक ने अपने साथी संग मिलकर की थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


प्रयागराज के धूमनगंज थाना स्थित बेगमसराय मोहल्ले का मो. परवेज विक्रम चालक था। 28 जनवरी की रात पूरामुफ्ती इलाके के बेगमपुर गांव में उसकी हत्या कर दी गई थी। सुबह उसका शव सड़क किनारे गड्ढ़े में पड़ा मिला था। मामले में मृतक की मां नफीस फात्मा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ। एसपी प्रदीप गुप्ता ने पूरामुफ्ती पुलिस को खुलासे के लिए 48 घंटे का समय दिया था। हरकत में आई पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बुधवार सुबह मृतक परवेज की बीवी के आशिक संजय उर्फ संजू निवासी भागलपुर बेगमसराय थाना धूमनगंज जिला प्रयागराज को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


एसपी के मुताबिक पूछताछ में आरेापी संजय ने पुलिस को बताया कि परवेज उसका अच्छा दोस्त था। घर आते-जाते परवेज की बीवी से उसे प्यार हो गया था। इसकी जानकारी होने के बाद परवेज ने घर आने से रोक दिया था। इससे नाराज संजय ने पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त सूरज पासी पुत्र बब्बू के साथ मिलकर परवेज को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 29 जनवरी की शाम दोनों विक्रम में बकरी लादने के बहाने परवेज को बेगमपुर ले आए। यहां सिर पर प्रहार करके बेहोश कर दिया। फिर गला घोटकर हत्या कर दी। गुरुवार को मीडिया के सामने पेश करने के बाद पुलिस ने हत्यारोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed