फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कर्ज में डूबी महिला की फंदे पर लटकती मिली लाश

कर्ज में डूबी महिला की फंदे पर लटकती मिली लाश

Sat, 29 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
कर्ज में डूबी महिला की फंदे पर लटकती मिली लाश
news
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बिरनेर गांव में शुक्रवार सुबह कर्ज से तंग एक महिला की घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली। मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पिता ने पति, देवर और सास-ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। शव पीएम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बिरनेर गांव का बसंतलाल कानपुर में रहकर ईंट- भट्ठे पर मजदूरी करता है। कुछ दिनों पहले ही वह घर आया था। गुरुवार रात खाने के बाद बसंत दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो गया। जबकि उसकी पत्नी नीता (38) चार साल की बेटी रीना व डेढ़ वर्ष की सुनीता के साथ नीचे सो गई। शुक्रवार सुबह बच्चियों के चिल्लाने पर बसंत पत्नी के कमरे में गया तो उसे फांसी के फंदे से लटकता देख चीख पड़ा। शोर शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


पूछताछ में मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने एक प्राइवेट कंपनी सहित कई जगहों से कर्ज ले रखा था। ऋण लेने से मना करने को लेकर दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता था। दो दिन पहले भी विवाद हुआ था। तब पुलिस ने मृतका के पति व देवर के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की थी। पति के मुताबिक कर्ज से परेशान होकर ही नीता ने मौत हो गले लगाया है। वहीं, दूसरी ओर मृतका के पिता घनश्याम निवासी भगवानपुर ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने थाने पर पति, देवर और सास-ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय का कहना है कि मृतका के पिता ने तहरीर दी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed