{"_id":"5a7c4e2b4f1c1b9f268b8ed4","slug":"91518095915-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्कर मारने के बाद बोलेरो सवारों ने युवक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टक्कर मारने के बाद बोलेरो सवारों ने युवक को पीटा
Updated Thu, 08 Feb 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टक्कर मारने के बाद बोलेरो सवारों ने युवक को पीटा
चरवा के सैयद सरावां गांव में बुधवार शाम की गई दबंगई
पुलिस ने पीड़ित को मेेडिकल के लिए भेजा, अज्ञात पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
चायल।
चरवा के सैयद सरावां गांव के समीप बुधवार की शाम बाइक सवार युवक को टक्कर मारने के बाद बोलेरो सवारों ने जमकर पीटा। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पूरामुफ्ती के उजिहिनी खालसा गांव का इमरान अहमद पुत्र एहसान अहमद किसानी करकेे परिवार चलाता है। बुधवार की शाम वह चायल बाजार गया था। लौटते वक्त सैयद सरावां गांव के समीप पीछे से आई बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। ठोकर लगते ही इमरान गिर गया। इसके बाद बोलेरो सवारों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। फिर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर बाद सूचना पाकर परिवार वाले भी आ गए। परिजन उसे लेकर घर चले गए। इसके बाद गुरुवार सुबह भुक्तभोगी ने थाने जाकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया है। एसओ पवन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
------------
अप्पे की टक्कर से दो परीक्षार्थी घायल
चायल (ब्यूरो)। सरायअकिल के कोटिया गांव का धनमेश शुक्ला पुत्र कमल किशोर शुक्ला 12वीं का छात्र है। गुरुवार दोपहर वह परीक्षा देने सल्लाहपुर जा रहा था। मनौरी पहुंचने पर याद आया कि प्रवेश पत्र घर पर ही छूट गया है। इसके बाद धनमेश पूरामुफ्ती में रहने वाले अपने दोस्त लकी पुत्र रमेश के साथ प्रवेश पत्र लेने बाइक से घर जा रहा था। लकी की परीक्षा भी उसी केन्द्र पर थी। चायल तहसील के समीप पीछे से आई अप्पे ने छात्रों की बाइक में टक्कर मार दी। ठोकर लगते ही दोनों गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसा देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने आननफानन में इमरजेंसी वाहन से छात्रों को चायल सीएचसी भेजवाया। दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी। इधर, हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने धनमेश को एसआरएन रेफर कर दिया। जबकि मलहम पट्टी के बाद लकी को परीक्षा देने भेज दिया गया।