फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चक्काजाम

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चक्काजाम

Mon, 25 Dec 2017 12:49 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चक्काजाम
अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चक्काजाम
विज्ञापन

-रविवार सुबह डोरमा गांव के पास हाईवे पर हुआ हादसा, पीड़ित परिवार में कोहराम
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
अजुहा। हाईवे पर डोरमा गांव के पास रविवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ महिला की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया। सूचना के बाद पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। शव पोस्टमार्टम को भेज पुलिस वाहन की तलाश में जुट गई है।
सैनी कोतवाली के डोरमा गांव निवासी रुक्मणि देवी (50) पत्नी स्व. राजाराम यादव रविवार की सुबह छह गांव से बाहर हाईवे की तरफ शौच के लिए गई थी। घर लौटते समय हाईवे पार करने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही महिला की मौत हो गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए। गुस्साए गांव वालों ने शव के पास ही जाम लगा दिया। ग्रामीण एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। सूचना के बाद कोतवाल वाईपी सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। किसी तरह से ग्रामीणों को समझाबुझाकर शव कब्जे में ले लिया। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश कर रही है। महिला की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

------------

आधे घंटे तक बाधित रहा हाईवे पर आवागमन
अजुहा (ब्यूरो)। डोरमा गांव के सामने महिला की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने पहले एक तरफ चक्काजाम किया। इसके चलते दूसरी तरफ से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। एक ही मार्ग से आवागमन चालू देख ग्रामीणों ने दोनों तरफ का हाईवे जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों का लंबा काफिला लग गया। तकरीबन आधा घंटा बाद कोतवाल के आश्वासन पर जाम खुलने पर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------


सड़क हादसे में डीसीएम ड्राइवर की मौत, खलासी घायल
-रविवार की भोर कोखराज के केशउवापुर के समीप हाईवे हुआ हादसा
अमर उजला ब्यूरो
मंझनपुर/कल्यानपुर। कोखराज के केशउवापुर गांव के समीप रविवार की भोर तेज रफ्तार डीसीएम हाईवे किनारे खड़े ट्रैक्टर से भिड़ गया। हादसे में हरियाणा प्रांत निवासी डीसीएम चालक संदीप सिंह की मौत हो गई। जबकि, खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने जख्मी खलासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हरियाणा प्रांत के (सिरसा) डिंग रोड बहोरि निवासी संदीप सिंह (32) पुत्र बज्जा सिंह डीसीएम की ड्राइवरी कर परिवार का गुजारा करता था। उसके साथ पड़ोसी जोरा सिंह (36) पुत्र बलवंत सिंह खलासीगीरी करता है। शनिवार की रात कानपुर से परचून का समान लाद दोनों लोग डीसीएम लेकर वाराणसी जा रहे थे। रविवार की भोर चार बजे कोखराज के केशउवापुर गांव के समीप पहुंचते ही तेज रफ्तार डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से भिड़ गया। बताया जा रहा है कि आरसीसी ईट लदे इस ट्रैक्टर का टायर फट गया था। इस वजह से चालक ने इसे हाईवे किनारे खड़ा कर दिया था। जोरदार टक्कर लगने से डीसीएम चालक संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खलासी जोरा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीखपुकार सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद पहुंची थाना पुलिस ने इमरजेंसी वाहन से जख्मी खलासी को जिला अस्पताल पहुंचा दिया। मृतक के घर वालों को खबर करने के साथ ही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना की सूचना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। खबर लिखने तक पीड़ित परिजन शव लेने के लिए हरियाना से कौशाम्बी के लिए रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed