फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को कुचला, मौत

ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Tue, 24 Oct 2017 01:10 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को कुचला, मौत
ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को कुचला, मौत
विज्ञापन

-रविवार रात करारी के फरीदनपुर गांव के समीप हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
करारी (कौशाम्बी)। करारी के फरीदनपुर गांव के समीप रविवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। हादसे में घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बिदांव गांव निवासी रोहित कुमार (25) पुत्र सुरेन्द्र सिंह रविवार शाम किसी काम से करारी बाजार गया था। बताया जा रहा है कि रात वह बाइक से घर लौट रहा था। फरीदनपुर गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मारने के बाद युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। मौके पहुंचे गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने युवक की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed