फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   खाना बनाते वक्त आग से झुलसी विवाहिता, मौत

खाना बनाते वक्त आग से झुलसी विवाहिता, मौत

Tue, 16 Apr 2019 05:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
खाना बनाते वक्त आग से झुलसी विवाहिता, मौत
खाना बनाते वक्त आग से झुलसी विवाहिता, मौत
विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र के सल्लहा गांव में मंगलवार सुबह हुई दर्दनाक घटना
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। क्षेत्र के सल्लहा गांव में मंगलवार सुबह खाना बनाते वक्त एक विवाहिता आग से झुलस गई। एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में उसने दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
सल्लहा गांव की मनोरमा (28) पत्नी प्रेमप्रकाश मंगलवार सुबह घर पर खाना बना रही थी। इस दौरान गैस सिलेंडर लीकेज से अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। मनोरमा कुछ समझ पाती, इससे पहले ही आग की लपटों ने उसे घेर लिया। चीखें सुन मौके पर पहुंचे परिजनों ने आननफानन आग बुझाने के बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। एसआरएन चौकी पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन


अनियंत्रित होकर विक्रम पलटा, आठ घायल
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बेनीराम कटरा चौराहे के समीप मंगलवार सुबह हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल। क्षेत्र के बेनीराम कटरा चौराहे के समीप मंगलवार सुबह मवेशी को बचाने के चक्कर में एक विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसपर सवार करीब आठ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करारी से एक विक्रम मंगलवार सुबह सवारियां भरकर सरायअकिल जा रहा था। बेनीराम कटरा चौराहे के समीप अचानक सामने कोई मवेशी आ गया। इसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उस पर सवार करारी निवासी राकेश, बृजलाल, बसुहार निवासी प्रदीप सोनकर, जितेन्द्र, पश्चिमशरीरा निवासी मनोरमा, प्रभावती व महावां निवासी सुरेश तथा जाहिद घायल हो गए। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। चीख-पुकार के बीच लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक सभी की हालत खतरे से बाहर है। उधर, दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


परिजनों की फटकार पर छात्रा ने खाया जहर
मंझनपुर (ब्यूरो)। नगर कोतवाली इलाके की एक किशोरी का पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी होते ही परिजनों ने दोनों के मिलने-जुलने पर पहरा लगा दिया। किशोरी को फटकारने के साथ उसकी कहीं आने-जाने पर पाबंदी लगा दी। सोमवार शाम प्रेमी से बात करते वक्त पकड़े जाने पर मोबाइल छीन लिया। इन्हीं बंदिशों से परेशान होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। आननफानन परिवार वालों ने किशोरी को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed