फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   आग से नगदी सहित हजारों की गृहस्थी जली

आग से नगदी सहित हजारों की गृहस्थी जली

Wed, 21 Nov 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
आग से नगदी सहित हजारों की गृहस्थी जली
सिराथू तहसील क्षेत्र के शहजादपुर गांव स्थित एक मकान में सोमवार रात आग लग गई। इसकी चपेट में आने से नगदी सहित करीब 70 हजार रुपये की गृहस्थी जलकर राख हो गई। तहसील प्रशासन घटना की जांच में जुट गया है।
विज्ञापन


शहजादपुर गांव की केतकी देवी ने सोमवार रात ऊजाले के लिए अपने घर में दीपक जलाकर रखा था। यह दीपक अचानक कपड़े के ऊपर गिर गया। इससे आग फैल गई। देखते ही देखते पूरा मकान धू-धूकर जलने लगा। धुए का गुबार देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से परिवार वालों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


हालांकि इससे पहले ही करीब 20 हजार रुपये नकद, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर व अनाज सहित लगभग 70 हजार रुपया कीमत का सामान जलकर राख हो चुका था। सुबह जानकारी पाकर हल्का लेखपाल देवेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच की और रिपोर्ट एसडीएम को देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed