{"_id":"5a1c5a654f1c1b8d698be36b","slug":"81511807589-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला हटवा गांव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला हटवा गांव
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला हटवा गांव
-मुकदमे में सुलह से इंकार करने पर धमकी देते हुए हमलावरों ने की हवाई फायरिंग
-जमीन की रंजिश में सुलग रही अदावत की चिंगारी, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। पूरामुफ्ती का हटवा गांव रविवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। असलहाधारियों ने जमीन के विवाद में चल रहे मुकदमे में सुलह नहीं करने पर हवाई फायरिंग करते हुए कुनबे को जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों के घेराबंदी पर हमलावर भाग निकले। पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर पुलिस ने घटना की छानबीन और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हटवा गांव निवासी फरहत का पड़ोसी गांव के लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। जिसे लेकर मुकदमा भी दर्ज कराया जा चुका है। अदावत में कई बार कहासुनी भी हो चुकी है। मुकदमे में सुलह नहीं करने पर रविवार रात आधा दर्जन असलहाधारी उसके घर पहुंचे और बाहर बैठी बेटी नूरी परवीन को मुकदमे में सुलह करने की धमकी देने लगे। युवती ने इंकार किया तो हमलावरों ने दहशत फैलाने को हवाई फायरिंग झोंक दी। गोली की आवाज सुन गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोग शोर मचाते हुए घटनास्थल की ओर दौड़े और हमलावरों को घेरने का प्रयास किया। ग्रामीणों को चकमा देते हुए हमलावर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल भास्कर मिश्र ने गोली चलने की बात को खारिज किया है।