फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 26 Jun 2017 08:47 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

नीम के पेड़ पर चढ़ लगा रहा था कटिया, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
अजुहा (कौशाम्बी)। सैनी के अंबेडकरनगर अजुहा में सोमवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सुबह युवक नीम के पेड़ पर चढ़कर बिजली की लाइन में कटिया लगा रहा था। युवक की चीख सुन घर परिवार के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। जब तक लोग युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते सांसें थम चुकी थीं। परिजनों ने बिना पुलिस को बताए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

सैनी कोतवाली के अजुहा वार्ड नंबर 2 अंबेडकरनगर निवासी मनोज कुमार (33) पुत्र भैरों प्रसाद किसान है। उसके घर के सामने से 440 वोल्ट का बिजली का तार खींचा गया है। सोमवार सुबह वह घर में आपूूर्ति के लिए नीम के पेड़ पर चढ़कर कटिया लगा रहा था। इसी दौरान पेड़ में करंट उतरने से करंट की जद में आ गया। युवक तार से चिपकने के बाद पेड़ से नीचे गिर पड़ा। युवक की चीख सुन घर-परिवार के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। परिजन जब तक युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाते उसकी सांसें थम चुकी थीं। घर वालों ने बिना पुलिस को बताए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed