फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सेंध काटकर तीन दुकानों से दो लाख का माल पार कर ले गए चोर

सेंध काटकर तीन दुकानों से दो लाख का माल पार कर ले गए चोर

Wed, 27 Feb 2019 05:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
सेंध काटकर तीन दुकानों से दो लाख का माल पार कर ले गए चोर
सेंध काटकर तीन दुकानों से दो लाख की चोरी
विज्ञापन

चायल कस्बा स्थित जावेद मार्केट में हुईं घटनाएं, केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पिपरी कोतवाली के चायल कस्बा स्थित एक मार्केट को मंगलवार की रात चोरों ने निशाने पर ले लिया। सेंध काटकर चोर एक-एककर मोबाइल, दवा व बीज की दुकानों से नकदी समेत लाखों का माल पार कर ले गए। सुबह जानकारी मिलने पर भुक्तभोगी दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

चायल कस्बे में गिरिया रोड चौराहा पर चायल निवासी जावेद अहमद की मार्केट है। इसमें नौ व्यापारियों ने किराए पर कमरा लेकर अलग-अलग दुकानें खोल रखी हैं। मंगलवार की रात चोरों ने मार्केट की तीन दुकानों में पीछे से छत पर चढ़कर नकब लगा दी। चरवा कोतवाली के मेडुआपर गांव निवासी अशोक सोनी की दुकान से चोरों ने करीब 60 हजार रुपये कीमत के 40 छोटे मोबाइल फोन, 40 हजार का रिचार्ज कूपन व लॉकर तोड़कर 40 हजार नकद समेत कुल डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। मोबाइल शॉप के बगल में चायल निवासी कृष्णदेव कुशवाहा की बीज व खाद की दुकान है। कृष्ण देव के मुताबिक चोरों ने उसके दुकान से कैश काउंटर का ताला तोड़कर उसमें रखे 43 हजार रुपये चोरी कर लिए। मोबाइल दुकान की दूसरी तरफ चायल निवासी जकी अहमद की दवा की दुकान है। दवा दुकान के मालिक जकी अहमद ने बताया कि उसके दुकान से भी चोरों ने लॉकर तोड़कर 20 हजार नकद पार कर दिया। सुबह दुकान खोलने पहुँचे व्यापारियों के दुकान में सेंध देखकर होश उड़ गए। पीड़ित व्यापारियों की सूचना पर पिपरी कोतवाल राकेश तिवारी ने मौके पर जाकर घटना का मुआयना किया। दुकान मालिकों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फोटो नं-02
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed