फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दो मौतों से अर्कामहाबीरपुर गांव में मचा कोहराम

दो मौतों से अर्कामहाबीरपुर गांव में मचा कोहराम

Wed, 13 Dec 2017 08:13 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
दो मौतों से अर्कामहाबीरपुर गांव में मचा कोहराम
दो मौतों से अर्कामहाबीरपुर गांव में मचा कोहराम
विज्ञापन

भगवतपुर गांव के समीप बुधवार की सुबह बेकाबू ट्रक ने कुचला
पड़ोसी के साथ बाइक से इलाहाबाद जा रहा था युवक
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
करारी (कौशाम्बी)। अर्का महाबीरपुर गांव में बुधवार की दोपहर कोहराम मच गया। एक साथ दो मौतों की खबर जैसे ही गांव पहुंची पीड़ित परिवार के साथ गांव के लोग स्तब्ध रह गए। आनन-फानन परिवार के लोग घटना स्थल के लिए भागे। सुबह इलाहाबाद जाते समय गांव के दो लोगों को धूमनगंज के भगवतपुर के समीप बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया था। हादसे के बाद से पीड़ित परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
करारी थाना क्षेत्र के अर्कामहाबीर गांव निवासी राममूरत(55) पुत्र राम दुलारे इलाहाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। बुधवार की सुबह वह पड़ोसी मददगार अनूप मिश्र (20) पुत्र हनुमान प्रसाद को पूजा पाठ कराने के लिए लेकर बाइक से इलाहाबाद जा रहा था। बताया जा रहा है कि धूमनगंज के भगवतपुर आईटीबीपी के समीप बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मारने के बाद दोनों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसी के साथ युवक के मौत की खबर गांव अर्कामहाबीरपुर पहुंची तो परिवार के साथ गांव में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी होते ही पीड़ित परिवार के घर लोगों का ताता लग गया। देर रात तक पीड़ित परिवार को लोग ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन

-----------------------
घर का बड़ा बेटा था अनूप
करारी(ब्यूरो)। किसान हनुमान प्रसाद के दो बेटों में अनूप बड़ा बेटा था। दूसरा बेटा अनुराग है। अनूप भरवारी के संस्कृत विद्यालय से आचार्य की पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी रुचि पूजा-पाठ करने की थी। पड़ोसी राममूरत जब भी इलाहाबाद में कोई आयोजन होता तो उसे ले जाता था। बुधवार को भी वह पूजा पाठ करने के लिए ही जा रहा था। बेटे की मौत से मां अंजू देवी बेसुध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
सीमा विवाद में घंटों सड़क पर पड़ी रहीं लाशें
मंझनपुर (ब्यूरो)। इलाहाबाद सरायअकिल मार्ग पर भगवतपुर तिराहे के समीप हादसे में हुई मौतों को लेकर घंटों सीमा विवाद का मामला फंसा रहा। पूरामफ्ती, पिपरी और धूमनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घटना स्थल एक दूसरे का क्षेत्र में बताने लगे। मौके पर पहुंचे सीओ चायल ने जांच पड़ताल करते हुए धूमनगंज पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया।
----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed