फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दहेज की खातिर दुल्हन पर जुल्म

दहेज की खातिर दुल्हन पर जुल्म

Wed, 04 Oct 2017 06:59 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर दुल्हन पर जुल्म
विवाहिता के दुश्मन बने ससुराली
विज्ञापन

नगदी नहीं मिलने पर मासूम बच्चे समेत घर से निकाला, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। फतेहपुर जिले के पनहा हथगांव में ब्याही युवती के ससुराल वाले जान के दुश्मन बन गए हैं। मायके से नगदी नहीं लाने पर पिटाई कर मासूम बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर, ससुराल वाले बिना मांग पूरी हुए युवती को साथ रखने के लिए राजी नहीं हुए। बुधवार को पीड़िता ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

सैनी गांव की आयशा का निकाह पांच साल पहले फतेहपुर जिले के पनहा हथगांव में मंसूर अहमद के साथ हुआ था। बताया कि शादी के बाद से ही पति के साथ अन्य लोग कम दहेज मिलने का ताना देने लगे। मायके वाले समझाते रहे और वह ससुराल वालों का हर जुल्म सहती रही। दगाबाज निकले जीवन साथी ने हद तो तब पार कर दिया, जब पखवारे भर पहले पिटाई करते हुए गहने और नगदी छीनकर एक वर्ष के मासूम बेटे के साथ घर से निकाल दिया। दुल्हन पर दहेज का कहर देख मोहल्ले के लोग भी कुछ नहीं बोल सके। मायके पहुंची युवती की दशा देख परिजनों के होश उड़ गए। बिरादरी की पंचायत के बाद बुधवार को पीड़िता मुंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत एएसपी से की। एएसपी अशोक कुमार ने महिला परिवार परामर्श प्रभारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed