{"_id":"5978aae14f1c1bb14d8b45e2","slug":"71501080289-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाज ने युवक को थमाया फर्जी एयर टिकट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालसाज ने युवक को थमाया फर्जी एयर टिकट
Updated Wed, 26 Jul 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश जाने के नाम पर ठगा गया युवक
जालसाज ने युवक को थमाया था फर्जी एयर टिकट
लिया था एक लाख रुपया, एसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पइंसा के एक जालसाज ने फतेहपुर खखरेरू के युवक को फर्जी एयर टिकट देकर विदेश भेज दिया। मुंबई में चेकिंग के दौरान युवक पकड़ा गया। किसी तरह वह गांव वापस आया। घटना की जानकारी परिजनों को दी। बुधवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
फतेहपुर जिले के अलमापुर खखरेरू गांव निवासी राजन पुत्र मुन्नालाल बेरोजगार युवक है। बताया कि साल भर पहले पइंसा इलाके के एक फरेबी ने उसे विदेश में नौकरी दिलाने की बात कही थी। एक लाख रुपए में वीजा और पासपोर्ट देने की बात तय हुई। एक लाख लेने के बाद फरेबी ने कुछ दिन तक उसे इधर-उधर भटकाता रहा। इसके बाद मुंबई से सऊदीअरब का फर्जी एयर टिकट थमा दिया। युवक मुंबई पहुंचा तो उसे एयर फोर्स कर्मियों ने पकड़ लिया, और टिकट को फर्जी बताया। किसी तरह युवक मुंबई से गांव पहुंचा और फरेबी के चालबाजी की जानकारी परिजनों को दी। दूसरे दिन पीड़ित थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे वापस कर दिया। मोटी रकम डूबती देख भुक्तभोगी बुधवार को मंझनपुर पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी अशोक कुमार पांडेय ने पइंसा एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
कानून की बारीकियाें से रूबरू हुए बीटीसी प्रशिक्षु
फोटो...
मंझनपुर(ब्यूरो)। विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ है। जिला जज दिलीप सिंह यादव ने बीटीसी प्रशिक्षुओं को कानूनी विधि से रूबरू कराया। डायट प्राचार्य ने समानता का अधिकार, अरविंद सिंह ने नशा मुक्ति, तहसीलदार मंझनपुर ने राजस्व, एडवोकेट भूपेश कुमार ने महिला अधिकार, भोला नाथ मिश्र ने पुरूष अधिकार, कुलदीप शुक्ला ने भरण पोषण आदि ने अपने-अपने बिचार रखे। वहीं बीटीसी प्रशिक्षु पूजा त्रिपाठी ने दहेज प्रथा, अखिलेश चौधरी ने दहेज उत्पीडन पर परिचर्चा की। इस मौके पर न्यायाधीश प्रेम प्रकाश के अलावा भारी संख्या में बीटीसी प्रशिक्षु मौजूद रहे।
विज्ञापन
कीचड़ भरे रास्ते से आवागमन मजबूरी
फोटो..
साल भर से क्षतिग्रस्त पड़ा है सरैया-अगियौना जाने वाला मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो
करारी(कौशाम्बी)। अगियौना से सरैयां गांव को जाने वाली सड़क सालभर से क्षतिग्रस्त पड़ी है। रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जहां आसपास के घरों का पानी हमेशा भरा रहता है। पानी भरे गड्ढों के कारण लोगों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। रात के समय साइकिल सवार गिरकर घायल होते रहते हैं। गांववालों का कहना है कि कई बार एसडीएम, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई। इसके बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
सदर तहसील के अगियौना से सरैंया गांव का जोड़ने के लिए दस साल पहले सड़क निर्माण कराया गया था। यह सड़क करीब दो साल से क्षतिग्रस्त पड़ी है। पूरी सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। उखड़ी सड़क पर गांव के आसपास लोगों के घरों से निकलने वाला पानी सड़क के गड्ढों पर भरा रहता है। इसके कारण लोगों का इस सड़क से गुजरना मुश्किल हुआ है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं, बच्चों के साथ साइकिल सवारों को भुगतनी पड़ रही है। साइकिल सवार पानी भरे गड्ढों के कारण आए दिन गिरकर घायल होते रहते हैं। इलाके के रहने वाले कमलेश, छोटेलाल, सदाशिव, ओम प्रकाश आदि का कहना है कि कई बार एसडीएम, लोक निर्माण विभाग के अभियंता और अन्य अफसरों से शिकायत भी की गई। इसके बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। जिसे लेकर स्थानीय लोगों के साथ इलाके के राहगीरों में जबरदस्त रोष है।