फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बेकाबू डीसीएम ने महिला को रौंदा, मौत

बेकाबू डीसीएम ने महिला को रौंदा, मौत

Fri, 14 Jul 2017 07:26 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू डीसीएम ने महिला को रौंदा, मौत
शमसाबाद।
विज्ञापन

मंझनपुर-सिराथू मार्ग पर शुक्रवार सुबह बेकाबू डीसीएम ने महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला सड़क पार कर खेत की ओर जा रही थी। हादसे के बाद भाग रहे डीसीएम चालक को पुलिस ने वाहन समेत धर दबोचा। पीछा कर रहे लोगों ने चालक को पुलिस के चंगुल से खींचकर मारापीटा। किसी तरह पुलिस ने उसे बचाया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे सीओ ने उग्र लोगों को शांत कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के खोदायगंज गांव की शमीना बेगम (50) पुत्री कयूम अहमद शुक्रवार सुबह खेत की ओर जा रही थी। जैसे ही वह सिराथू-मंझनपुर मार्ग पर पहुंची सिराथू की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे डीसीएम चालक को पुलिस ने वाहन समेत पतौना पुल के समीप से धर दबोचा।
विज्ञापन


डीसीएम का पीछा कर रहे गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने चालक को खींचकर मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह पुलिस ने उसे बचाया। उधर हादसे से गुस्साए लोगों ने सिराथू-मंझनपुर मार्ग पर चक्काजाम कर हंगामा शुरू कर दिया। अफसरों ने उग्र लोगों को समझाते हुए मामला शांत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चक्काजाम से करीब एक घंटे यातायात बाधित रहा। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेकाबू डीसीएम ने महिला को रौंदा, मौत
शुक्रवार सुबह चक खोदायगंज गांव के समीप हुआ हादसा
चालक को ग्रामीणों ने पीटा, किया चक्काजाम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed