{"_id":"5cc30a70bdec22144c194e22","slug":"61556286064-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने कोतवाली में काटा हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किशोरी ने कोतवाली में काटा हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी ने कोतवाली में काटा हंगामा
मंझनपुर (ब्यूरो)। चरवा कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी नगर कोतवाली इलाके में रिश्तेदार के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। रिश्तेदार के पड़ोसी से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी होते ही परिजनों ने दोनों के मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी। किशोरी को डांटने के साथ ही उसके कहीं आने-जाने पर भी रोक लगा दी। इन बंदिशों से तंग प्रेती युगल चार दिन पहले घर छोड़कर फरार हो गए थे। शुक्रवार सुबह कोतवाली पुलिस ने उन्हें लड़के के एक रिश्तेदार के यहां से बरामद कर लिया। कोतवाली पहुंचते ही किशोरी ने हंगामा करना शुरू कर दिया। वह प्रेमी को लॉकअप से बाहर निकालने की जिद पर अड़ी थी। उसका कहना था कि प्रेमी के साथ ही जीवन व्यतीत करेगी। परिवार वालों ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। फिलहाल पुलिस ने किशोरी को परिजनों के हवाले कर दिया है। युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि लड़की के घर वालों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
आग से पांच बीघा गेहूं की फसल जली
फोटो नं-16
चरवा (ब्यूरो)। चायल तहसील क्षेत्र के सझिया गांव का नकुल देव पांडेय किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसके खेत के ऊपर से विद्युत तार गुजरा हुआ है। शुक्रवार सुबह अचानक तार टूटकर गिर गया। इस दौरान शार्ट-सर्किट की चिंगारी से फसल में आग लग गई। देखते ही देखते करीब पांच बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। किसान ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी है।