{"_id":"5cbc6c57bdec226dae66b554","slug":"61555852375-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की तीन बाइक व असलहों संग दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की तीन बाइक व असलहों संग दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की तीन बाइक व असलहों संग दो गिरफ्तार
सरायअकिल (ब्यूरो)। स्थानीय पुलिस ने शनिवार रात चोरी की तीन बाइक और अवैध असलहों के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय शनिवार रात तिल्हापुर चौकी प्रभारी रामकुमार पांडेय के साथ पुरखास तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें पल्सर सवार दो संदिग्ध दिखाई पड़े। पुलिस ने रोकना चाहा तो वो भागने लगे। इस पर दरोगा-सिपाहियों ने दौड़ाकर रायबरेली जिले के सलोन थाना स्थित पूरेमचल गांव निवासी ज्ञानेन्द्र यादव पुत्र रोशन व राजापुर निवासी कुल्ली यादव पुत्र खेलाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक दोनों युवकों के पास से एक-एक तमंचा बरामद किया गया। इनकी बाइक चोरी की थी। इन्हीं की निशानदेही पर रसूलपुर टप्पा गांव स्थित खंडहर से दो और चोरी की बाइक बरामद की गई। इन वाहनों को बदमाशों ने प्रयागराज से चुराया था। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों के साथियों की तलाश कर रही है।
फोटो नं.26-----
बाइकों की भिड़ंत में महिला सहित पांच घायल
टेंढ़ीमोड़ (ब्यूरो)। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के निगहा गांव का कुलदीप रविवार सुबह अपने पड़ोसी धीरेन्द्र व राजू के साथ बाइक से पल्टीपुर जा रहा था। कोखराज इलाके में बम्हरौली गांव के समीप सामने से आए बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। उस बाइक पर बम्हरौली निवासी अन्नू और उसकी मौसी सवार थीं। टक्कर होते ही दोनों बाइक पर सवार सभी लोग गिरकर लहूलुहान हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन एम्बुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया। खबर पाकर परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
-----